लखनऊ, फरवरी 13 -- आशियाना में बुधवार को बंधन बैंक की नई शाखा का उद्घाटन हुआ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फीता काट कर बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस मौके पर बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक राजिंदर कुमार बब्बर और रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानंद भी मौजूद रहे। बंधन बैंक ने विवेकानंद पॉलीक्लिनिक को एक उन्नत लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस दान की। बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक राजिंदर कुमार बब्बर ने कहा कि बंधन बैंक अब उत्तर प्रदेश में 560 शाखाओं के साथ 32 लाख से ज़्यादा ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। हम ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए उत्पादों और सेवाओं में बदलाव कर उन्हें बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...