गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- गाजियाबाद। घंटाघर रामलीला मैदान में कश्यप निषाद संगठन शनिवार को महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य पर सम्मेलन आयोजित करेगा। इसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। समारोह में कई राज्यों से समाज के प्रतिनिधियों के शिरकत करने का दावा है। उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि कश्यप निषाद संगठन महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ का आयोजन कर रहा है। उन्होंने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता हुई थी, लेकिन पांच अप्रैल को दुर्गा अष्टमी और रविवार को नवमी पूजन होने के कारण वह धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री के उपस्थित होने की उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.