मुरादाबाद, जनवरी 29 -- बिलारी विधानसभा के बिरामपुर गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर उपमुख्यमंत्री को शोक संवेदना व्यक्त कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर भाजपा के जितेंद्र गुप्ता, सुनील बाल्मीकि, धर्मेंद्र गांधी ,जागन सिंह नेताजी,रमेश चंद,बबलू, सोहनलाल प्रजापति, जुबेर अहमद,एहसान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...