बक्सर, फरवरी 14 -- पेज-03 के लिए सिमरी, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के चुनीडाड़ गांव के समीप गत मंगलवार कि शाम पड़री पंचायत के उप-मुखिया दिनेश कुमार तिवारी पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित उपमुखिया के बयान पर पुलिस ने पंचायत के मुखिया दीपनारायण सिंह समेत तीन नामजद व तीन चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिमरी थाना क्षेत्र के आशा पड़री के उप मुखिया दिनेश कुमार तिवारी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि वह पटना से आ रहे थे। डुमरांव स्टेशन पर उतरने के बाद बाइक से बड़का सिंहनपुरा होते हुए अपने गांव आशा पड़री लौट रहे थे। जब गायघाट गांव स्थित कालीमंदिर के समीप पहुंचे। तो दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर पहुंचे। फिर जान से मारने कि नियत से लोहे के रड से वार कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पंचायत के मुखिया ने हमलावरों को जान से मार ड...