बगहा, मार्च 17 -- मझौलिया। चनायनवान पंचायत के कसेरा टोला वाड-8 में उप मुखिया पति राजन साह पर लोगों ने हमला किया है। घटना रविवार की देर शाम की है। पीड़ित उप मुखिया पति राजन साह ने मझौलिया थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के रहने वाले अवध किशोर कुमार उर्फ भोट साह को आरोपी बनाया है। वोट साह पर ईंट पत्थर से पीछे से मारने का आरोप है। पीड़ित राजन ने बताया है कि अवध साह द्वारा मुझसे बराबर रंगदारी की मांग की जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...