गढ़वा, फरवरी 15 -- रंका। प्रखंड के चुतरू पंचायत के उप मुखिया जयुद्दीन अंसारी ने विश्वास मत जीत लिया। उनके खिलाफ वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लेकर बीडीओ कार्यालय में आवेदन 17 जनवरी को दिया था। पंचायत में कुल 14 वार्ड सदस्य हैं। गुरुवार को प्रखंड परिसर में बीडीओ देवानंद राम ने वोटिंग कराई। उसमें उप मुखिया के पक्ष में पांच मत पड़े। वहीं विपक्ष में चार मत पड़े। दो मत रद्द हो गए। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान 14 वार्ड सदस्यों में 12 सदस्य उपस्थित रहे। दो वार्ड सदस्य वार्ड सात के यमुना राम व वार्ड पांच के ललन उरांव बाहर मजदूरी करने जाने के कारण अनुपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...