हजारीबाग, जून 4 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के बेडम के उपमुखिया मनोज कुमार ने अपनी पुत्री तनु कुमारी का पहला जन्मदिन फलदार और छायादार पौधों का वितरण और पौधरोपण कर मनाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस समय बारिश का मौसम आ गया है। इसमें अधिक से अधिक फलदार व छायादार पौधों का रोपण कर क्षेत्र को हरा-भरा बनाएं। इस दौरान उन्होंने 30 लोगों के बीच आम, लीची, गम्हार, नींबू के पौधों का वितरण किया। बेटी के द्वारा भी पांच पौधे लगाए गए। उपमुखिया मनोज कुमार ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि वृक्षों से हमें छाया के साथ फल भी मिलते हैं और वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। साथ ही पर्यावरण को संतुलित करने में सहायक होते हैं। मौके पर लालमोहन कुमार महतो, रीतलाल महतो, जग्रनाथ महतो, द्वारिका महतो, देवनारायण महतो, पप्पू कुमार, महेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.