फतेहपुर, दिसम्बर 6 -- असोथर। नगर पंचायत में उपमंडी स्थल का मरम्मती करण कराया जाएगा। जिसके तहत नाली, खड़ंजा, बाउंड्री वॉल, प्लेटफार्म रिपेयरिंग के साथ नए प्लेटफार्म का काम कराया जाएगा। करीब एक साल पूर्व भेजी जाने वाली इस कार्ययोजना को 88 लाख की लागत से स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक विकास गुप्ता ने शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने शासन की नीतियों व रीतियों का बखान करते हुए शासन की योजनाओं की लोगाो को जानकारी दी। वहीं उन्होंने किसानों की धान की तौल किए जाने के भी निर्देश एसएमआई अखिलेश यादव , शेखर मौर्य को दिए। मंडी सचिव सतीश तिवारी ने बताया कि एक साल पहले प्रस्ताव दिया गया था जिस पर कार्य हो रहा है अभी व्यापारियों के लिए 10 दुकानो व एक गोदाम का प्रस्ताव फिर से भेजा गया है। इस मौके पर सर्वेश गुप्ता, सोनू सिंह, अजय सिंह, निर्मल सिंह, शि...