गिरडीह, नवम्बर 16 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के अंबाडीह (तेलखारा) निवासी कंचन कुमारी को उपभोक्ता संरक्षण संगठन झारखंड प्रदेश द्वारा महिला प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनयन पर उन्होंने संगठन के प्रदेश स्तरीय अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा और जनजागरूकता के लिए यह एक अहम जिम्मेदारी है। बताया कि उपभोक्ता अधिकार अधिनियम 1986 के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सुरक्षा, जानकारी, विकल्प, सुनवाई, निवारण व शिक्षा जैसे अधिकार प्राप्त हैं। इन्हीं अधिकारों को लेकर जिले भर में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बताया कि गांव स्तर तक उपभोक्ता समितियों का गठन किया जाएगा। ताकि आम लोग अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सके। साथ ही, उन्होंने आम जनता से संगठन से जुड़कर उपभोक्ता हित में सहयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.