उन्नाव, जनवरी 5 -- उन्नाव। जनपद के उपभोक्ता फोरम में उपभोक्ताओं की जागरूकता के साथ-साथ न्यायिक फैसलों की रफ्तार भी बनी हुई है। साल 2024 और 2025 के आंकड़े बताते हैं कि एक तरफ जहां उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर लगातार फोरम की शरण में पहुंच रहे हैं, वहीं न्यायाधीश की ओर से मामलों के निस्तारण में भी सकारात्मक पहल जारी है। इसी के चलते बीते दो सालों में 581 मामलों को निस्तारित किया जा सका है। बाजार में तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा व जटिल सेवाओं के बीच अक्सर उपभोक्ताओं को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। हालांकि उपभोक्ता लंबी अदालती प्रक्रिया के डर से चुप रह जाता है। ऐसे में उपभोक्ता फोरम न सिर्फ आर्थिक मुआवजा दिलाने का काम करता है, बल्कि गलत कंपनियों पर जुर्माना लगाकर उन्हें अनुशासित भी करता है। उपभोक्ता फोरम को सामान्य अदालतों की तुलना में कम खर्चीला और अ...