मुरादाबाद, जनवरी 16 -- ठाकुरद्वारा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं की लापरवाही विभाग के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। उपकेंद्र के एसडीओ रंजीत सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र के कुल 627 विद्युत उपभोक्ताओं पर विभाग का लगभग एक करोड़ आठ लाख रुपये का बिजली बिल बकाया चल रहा है। लगातार अपील और योजनाओं के बावजूद बकायेदार उपभोक्ता भुगतान के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बकाया वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) चलाई जा रही है, जिसके तहत उपभोक्ताओं को ब्याज व अधिभार में छूट जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके बावजूद अधिकांश बकायेदारों पर इस योजना का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। एसडीओ ने बताया के विभाग की ओर से लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे गए हैं और उन्हें ओटीएस योजना के लाभों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.