उरई, जनवरी 13 -- कोंच। नदीगांव रोड स्थित खंड बिकास कार्यालय सभागार में विकास खण्ड अधिकारी प्रशांत कुमार यादव ने ग्रामीण क्षेत्र के कोटेदारों संग बैठक करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में खण्ड बिकास अधिकारी ने दीनदयाल अंत्योदय योजना एवं राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन के तहत बैठक करते हुए कोटेदारों को राशन कार्ड धारकों से उचित व्यवहार करते हुए उचित मूल्य पर राशन सामग्री वितरित किये जाने के निर्देश दिए।उन्होंने फैमिली मीट में सदस्यों और परिवार को जोड़ने को कहा। बैठक में एडीओ आईएसबी देवेंद्र निरंजन, प्रवीण जैन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...