अररिया, दिसम्बर 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांंटा क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर विद्युत सब पावर स्टेशन कुर्साकांटा में लगे एक पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर को बदल दिया गया है। सोमवार को पांच एमवीए के स्थान पर एक नया दस एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। इस कारण करीब आठ घंटे तक बिजली बाधित रही। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जेई अरविन्द कुमार ने बताया कि विद्युत पावर सब स्टेशन में एक पांच एमवीए और एक दस एमवाीए का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था। तकनीकी समस्या के चलते एक ट्रांसफॉर्मर पर लोड की समस्या पैदा हो गयी, जिससे बिजली आपूर्ति एक ही ट्रांसफॉर्मर से हो रही थी। एक ही ट्रांसफॉर्मर से बिजली की आपूर्ति होने से बाधा पैदा होने लगी थी। इस कारण पांच एमवीए के स्थान पर एक ओर दस एमबीए के ट्रांसफार्मर लगाया गया ...