संतकबीरनगर, मई 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बिजली कर्मचारियों ने पावर कारपोरेशन के निजीकरण के विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा लेकिन उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रबन्धन के साथ पूर्ण असहयोग किया जाएगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने निजीकरण के विरोध में चल रहे विरोध प्रदर्शन को और तेज करने का निर्णय लिया है। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि निजीकरण के लिए कोई टेण्डर नोटिस निकाली गई तो पूरे प्रदेश के समस्त ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर और अभियन्ता बिना और कोई नोटिस दिए उसी समय सीधी कार्यवाही करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी पॉवर कारपोरेशन प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.