मेरठ, नवम्बर 13 -- एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने बुधवार को यूनिवर्सिटी रोड स्थित उपकेंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा के लिए टेल लेस यूनिट की कार्यप्रणाली का गहनता से अवलोकन किया। कमर्शियल-प्रथम एवं कमर्शियल-द्वितीय कार्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी टेल लेस यूनिटों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने एवं डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर बल दिया। उपभोक्ताओं को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई। एमडी रवीश गुप्ता ने उपकेंद्र के संचालन, विद्युत वितरण प्रणाली की दक्षता तथा उपभोक्ता सेवाओं की स्थिति का प्रत्यक्ष रूप से जायजा लिया। उन्होंने कमर्शियल कार्यालयों में बिलिंग, शिकायत निवारण एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियानों की प्रगति पर संतोष व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.