नोएडा, जनवरी 25 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत निगम में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अभियंता और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके। इसके लिए मुख्य अभियंता द्वारा प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा गया है। जिले में नई व्यवस्था के तहत हर कार्य के लिए अलग अभियंताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। ऐसे में स्टाफ की कमी की वजह से बिल ठीक करने समेत अन्य कार्यों में समय लग रहा है। इस समस्या से पीवीवीएनएल के एमडी को भी अवगत कराया गया था। उन्होंने प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया था। इसके बाद विद्युत निगम ने अतिरिक्त बाबू और अभियंताओं का प्रस्ताव बनाकर मेरठ मुख्यालय को भेजा है। उम्मीद है कि इस सप्ताह की बैठक में प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाएगी। मुख्य अभियंता एसके जैन ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.