अमरोहा, दिसम्बर 17 -- अमरोहा। आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया पदाधिकारियों ने मंगलवार को विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता विष्णु दयाल यादव को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उपखंडवार पुराने, जर्जर व टूटे बिजली खंभों को चिन्हित कराकर बदलने, घनी आबादी में 11 केवी लाइनों के नीचे जाल लगवाने, उपभोक्ताओं की मौजूदगी में ही मीटर परीक्षण या निरीक्षण कराने की मांग की। उपभोक्ताओं के संशोधित बिजली बिल बनाने और समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने का मुद्दा उठाया। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष मनु शर्मा एडवोकेट, जिला महासचिव संजीव जिंदल, दिनेश सिंह, जगदीश सिंह पाल, शैलेंद्र सिंह सोनू, राजीव शर्मा, वसीम अहमद, राजीव कुमार गोले, रोहित चौधरी, शानू कुरैशी, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...