लातेहार, दिसम्बर 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने चमरडीहा- लंका- मंगरा सड़क निर्माण में गार्डवाल निर्माण कार्य का मंगलवार को निरीक्षण किया। उपप्रमुख ने गार्डवाल निर्माण को बारीकी से देखा। उन्होंने बताया कि गार्डवाल निर्माण के लिए कम गहराई खोदी गई है। इससे गार्डवाल कमजोर हो जाएगा। वहीं नीचे नींव में दो -ढाई इंच ही ढलाई की गई है। ढलाई में मेटल का उपयोग भी नही किया गया है। जैसे तैसे गार्डवाल का निर्माण करने की कोशिश की जा रही है। उन्होने बताया कि गार्डवाल का ड्राइंग भी नही रखा गया है। जिससे यह पता नही चल पा रहा है कि गार्डवाल का किस तरह निर्माण किया जाना है। कार्य मे गुणवत्ता का ख्याल नही रखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...