रांची, दिसम्बर 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मौलाना आजाद ह्यूमेन इनिशिएटिव (माही) की ओर से कर्बला चौक स्थित गुलशन मैरेज हॉल में रविवार को पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। मारवाड़ी कॉलेज के उर्दू विभाग से जुड़े डॉ. मो. साबिर अंसारी द्वारा लिखित उपन्यास 'ख्वाब या हकीकत' का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि उपन्यास में ग्रामीण परिवेश की कठिनाइयों और रोजगार के संबंध में जो बातें उजागर की गई हैं, वह काबिले तारीफ हैं। उन्होंने डॉ. साबिर अंसारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीण भारत की नब्ज को पकड़ा है। मंत्री ने आगे कहा कि उपन्यास में जिन किसानों और मजदूरों के संघर्ष का चित्रण है, वह हमारे राज्य की एक बड़ी आबादी की वास्तविकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सच्चा रोजगार केवल सरकारी नौकरी न...