औरैया, फरवरी 9 -- औरैया, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कार्यालय औरैया में तैनात दुर्गेश कुमार त्रिपाठी को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर औपचारिक रूप से पदोन्नति प्रदान की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना प्राथमिकता होनी चाहिए। सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने, आमजन से मधुर व्यवहार रखने तथा पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें बधाई दी। अधिकारियों ने अपेक्षा जताई कि वे अपने अनुभव और कार्यशैली से विभाग की छवि को और बेहतर बनाने में योगदान देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...