रामपुर, जनवरी 3 -- पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र और सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने हेड कांस्टेबल से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर प्रमोद कुमार राघव के कंधों पर स्टार लगाकर बधाई दी। एसपी ने प्रमोद कुमार राघव के सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई व पदोन्नति को निरंतर परिश्रम, ईमानदारी एवं निष्ठा का परिणाम बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...