फिरोजाबाद, जनवरी 19 -- प्लॉट की रंजिश को लेकर एक युवक ने दो पुलिसकर्मी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक भाई सेवानिवृत्त निरीक्षक है तो दूसरा भाई कानपुर में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी भाइयों ने धमकी दी है कि प्लॉट पर बन रहे मकान को गिरवा देंगे और कोई विरोध करेगा तो उनको लाइसेंसी राइफल से भून डालेंगे। पुलिस ने जब सुनवाई नहीं की तो कोर्ट के आदेश पर दोनों पुलिसकर्मी भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में जसराना थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना जसराना में दिलीप कुमार पुत्र हाकिम सिंह निवासी खड़ीत ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है कि अमर सिंह पुत्र जय सिंह और भंवर सिंह पुत्र जयसिंह उसके परिवार को प्लॉट की रंजिश को लेकर आएदिन परेशान करते हैं। अमर सिंह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त निरीक्षक हैं और भवर सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.