गौरीगंज, मार्च 12 -- अमेठी। संवाददाता जिले के समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला पर विभाग के बाबू गोकुल प्रसाद द्वारा जबरन पत्नी के खाते में 40 हजार रुपये डलवाने के आरोप की जांच समाज कल्याण मंत्री ने उपनिदेशक समाज कल्याण को सौंपी है। मंत्री ने 20 मार्च तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा है। जिले में तैनात जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल पर विभाग के बाबू गोकुल प्रसाद ने रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है। बाबू ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि समाज कल्याण अधिकारी द्वारा डरा धमका कर मोबाइल से 40 हज़ार रुपए बलपूर्वक अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कराया गया है। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण ने अयोध्या मंडल के उपनिदेशक को मौके पर भेज के जांच करवाने का निर्देश विभाग के निदेशक कुमार प्रशांत को दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.