देहरादून, जनवरी 16 -- देहरादून। राज्य सरकार द्वारा उपनल कर्मचारियों के हित में लिए गए 'समान कार्य-समान वेतन' के निर्णय के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है। शुक्रवार को उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के कैंप कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की और इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने भी पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के सतत प्रयासों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संवेदनशील रुख के कारण ही आज उपनल कर्मियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो पाई है। उन्होंने इस फैसले को राज्य के कर्मचारियों के भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया। चरणबद्ध तरीके से सबको मिलेगा लाभ: गणेश जोशी इस अवसर पर सैनिक कल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.