देहरादून, जनवरी 16 -- देहरादून। उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान महासंघ ने कैबिनेट द्वारा उपनल कर्मियों के हक में लिए गए 'समान कार्य-समान वेतन' के ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उपनल कर्मचारी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े सभी मुद्दों पर पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार उपनल कर्मियों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और एक सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने इस फैसले को र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.