गिरडीह, मार्च 19 -- खोरीमहुआ। पांच दिन पहले शुक्रवार शाम घोड़थंबा ओपी से महज सौ मीटर दूर होली के दिन उपद्रव, पत्थरबाजी के साथ दुकानों में हुई अगजनी के बाद बाजार सहित आस-पास के इलाके में तनाव फैल गया था, जो अब लगभग सामान्य हो चला है। मंगलवार को घोडथम्बा बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला हुआ नजर आया पर लोगों में रौनक नहीं दिख रही थी और ना ही पहले की भांति घोड़थम्बा में भीड़ तथा जाम का माहौल देखने को मिल रहा है। दुकानों में जरूरतमंद ग्राहक ही दिखे। होली की देर शाम के बाद से लगातार दो दिनों तक बाजार बंद रहा, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। बाजार में मजदूरी कर जीविका चलाने वाले परेशान थे पर अब धीरे-धीरे लोग अपने-अपने काम में लौटने लगे हैं। वहीं जिनके फल, सैलून और सब्जी के दुकान जल गई है वह अभी तक दुकान नहीं लगा पाए हैं। प्रशासनिक अफसर इस ओर पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.