जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- भेलाबर थाना पुलिस ने रामदानी गांव में शुरू की छापेमारी काको, निज संवाददाता। भेलाबर थाना क्षेत्र के रामदानी गाँव में भूमि विवाद अचानक इतना गंभीर हो गया कि पुलिस टीम पर ही भीड़ ने हमला कर दिया। दरअसल शनिवार को धान कटाई को लेकर दो पक्षों में चले आ रहे तनाव के उग्र रूप धारण करने की सूचना पर डायल 112 की टीम के पहुँचते ही स्थानीय लोगों के निशाने पर पुलिस टीम आ गई। हमले में पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सैप के जवान भगवान सिंह घायल हो गए। घायल जवान को पुलिस ने तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों के अनुसार धान काटने को लेकर दोनों पक्षों में दिनभर तकरार बनी हुई थी। शाम होते-होते विवाद बढ़ा और किसी ग्रामीण ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डायल 112 पर सूचना दी। टीम मौके पर पहु...