मधुबनी, अप्रैल 5 -- लौकही,निज संवाददाता। लौकहा उपडाकघर के तत्कालीन उपडाकपाल शंभु कुमार यादव की सीबाआई द्वारा गिरफ्तारी के बाद डाक कर्मियों के बीच हड़कम्प मचा हुआ है। अब इन डाकघरों में कार्यरत कर्मी सर्तकता के साथ अपने कार्यो को निबटाने में लगे है। बतादें कि वर्ष 2015- 2016 में डाक घर के जमाकर्ताओं द्वारा जमा राशि का भुगतान नहीं होने पर यह मामला उठा था। करीब एक करोड़ से अधिक राशि के गबन का मामला है। उस समय इन सवालों को लेकर जमाकर्ताओं ने आंदोलन भी किया था। जमाकर्ताओं की शिकायत के बाद वर्ष 2022 में मधुबनी के तत्कालीन डाक अधीक्षक ने मामले की जांच की थी। जिसमें मामला संदिग्ध होने पर एफआइआर दर्ज करायी गई थी। इस मामले में प्राथामिकी के बाद पुलिस पदाधिकारियों द्वारा भी छानबीन किया गया था। इधर शनिवार को सीबीआई ने तत्कालीन उप डाकपाल शंभु कुमार यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.