बहराइच, दिसम्बर 1 -- कैसरगंज, संवाददाता। तहसील सभागार में सोमवार को विधान सभा क्षेत्र कैसरगंज के सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की तीन चरणों में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की वर्तमान स्थिति का ब्यौरा लिया। एसआईआर के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र संकलित कर रहे हैं। इसके साथ ही डिजिटाइज करने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। समीक्षा बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने प्रत्येक बूथ की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया और कहा एसआईआर अभियान निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आयोग द्वारा समय सीमा एक सप्ताह बढ़ाकर 11 दिसम्बर कर दिया गया है। प्रत्येक बीएलओ अपना कार्य नियत समय के भीतर पूरा करें। किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने बेहतर प्रदर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.