संभल, जून 6 -- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस एसडीएम को सम्मानित किय गया। इस दौरान संगठन कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारी गुरूवार की सुबह 11 बजे तहसील स्थित उपजिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम विनय कुमार मिश्रा का कवि माधव मिश्र व अन्य पदाधिकारियों ने पौधा भेंट कर, पगड़ी पहनाकर, शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विनय कुमार मिश्रा ने पौधा मिलने पर तथा सम्मानित होने के बाद आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तहसीलदार रवि सोनकर, नायब तहसीलदार नमिता देवी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पण्डित सुरेश चंद्र शर्मा, रश्मि शर्मा, डॉ़ शिवांगी मिश्रा, हरिओम सिंह, अमर सिंह यादव, शिवओम शर्मा, बलराम शर्मा, पिंटेश शर्मा लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.