गिरडीह, फरवरी 10 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड के गुमगी पंचायत के लेबड़िया गांव के खाता नम्बर 17 की कई एकड़ उपजाऊ जमीन पर सोमवार को जेसीबी लेकर पौधारोपण करने गए वन विभाग के अधिकारी व कर्मियों को एक बार फिर ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा है। इस दौरान उपस्थित महिला-पुरुष ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीणों ने उपजाऊ जमीन छीने जाने को लेकर वन विभाग के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। वहीं ग्रामीणों ने एकजुट होकर वन विभाग का खिलाफत करते हुए अपने पूर्वजों की जमीन को बचाने का निर्णय लिया और पौधारोपण के लिए ट्रेंच काटने नहीं दिया। जिसके कारण वन विभाग के कर्मियों को बगैर ट्रेंच काटे ही वापस आ जाना पड़ा। मालूम हो कि गिरिडीह डीएफओ के आदेश पर तिसरी के प्रभारी वनपाल अभिमित राज के नेतृत्व में वन विभाग की टीम सोमवार को तिसरी पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.