सहारनपुर, नवम्बर 4 -- सहारनपुर/बिहारीगढ़। मुजफराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत ताल्हापुर में एक वर्ष पूर्व मौजूदा प्रधान के निधन के बाद मंगलवार को उपचुनाव हुआ जिसमें ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा वोट डाले गए। गिनती में दो प्रत्याशियो के नतीजे बराबर आ जाने पर लॉटरी पर्ची के माध्यम से ग्राम प्रधान का चुनाव किया गया। खास है कि एक वर्ष ग्राम पंचायत ताल्हापुर के प्रधान महीपाल सैनी का निधन हो गया था। जिसके पश्चात ग्राम प्रधान पद हेतू उपचुनाव कराने की तैयारी की गई। मंगलवार के दिन उपचुनाव का आयोजन किया गया, जिसमे दो प्रत्याशी जीवनी पत्नी सलीम तथा विनोद एक दुसरे को चुनौती दे रहे थे। दोनो ही प्रत्याशियो के पास बराबर सात सात ग्राम पंचायत सदस्य हो जाने केे चलते एक अनोखा रास्ता अपनाया गया, दोनो प्रत्याशियो के नाम अलग अलग प्रर्ची पर लिखकर एक बच्चे से प्रर्ची ...