गौरीगंज, जून 24 -- अमेठी। आम आदमी पार्टी के द्वारा पंजाब में हुए उपचुनाव में दो सीट जीतने पर जिला कार्यालय अमेठी पर खुशी मनाई गई। मंगलवार को जिला कार्यालय सगरा तिराहा पर आप जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया। जिसमें उपचुनाव में दो सीट जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। जिला महासचिव धर्मेन्द्र नाथ शुक्ल ने कहा यह आप पार्टी की ऐतिहासिक जीत है। उर्मिला गुप्ता, संदीप कसौधन, कविता कश्यप सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...