भागलपुर, जून 26 -- भागलपुर। जिलाधिकारी ने बताया कि 28 जून को नगर निकाय उपचुनाव के अंतर्गत वार्ड नंबर 10 में प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। वार्ड 10 में कुल आठ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी आठ मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टी बनाई गई है। स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर सभी प्रकार की तैयारी की गई है। मतगणना 30 जून को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.