अलीगढ़, सितम्बर 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सरकार की सख्ती के बाद भी सरकारी अस्पतालों की स्थिति नहीं बदल रही। कर्मचारियों का लापरवाह रवैया मरीजों पर भारी पड़ रहा है। व्हीलचेयर, स्ट्रेचर की सुविधा होने के बाद भी ये जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध नहीं होते। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे जांच के लिए भी मरीज पसीना बहाते नजर आते हैं। गुरुवार को भी कुछ ऐसे ही हालात थे। दीनदयाल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से कई मरीज लौट गए। उधर, मलखान सिंह जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने में ही मरीजों की सांस फूल रही थी। मरीजों के उपचार के साथ उचित व्यवहार की नसीहत भी स्वास्थ्य कर्मियों को दी जाती है। सरकारी अस्पतालों में चूक होनी ही नहीं चाहिए। पर, ऐसा हो नहीं रहा। दीनदयाल अस्पताल में भीड़ प्रबंधन के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए थे। स्पष्ट आदेश था कि ओपीडी में भ...