सहारनपुर, जनवरी 5 -- नगर के अशफाकउल्लाह खां (मजनूवाला) रोड स्थित एक चिकित्सक पर युवक के उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पीडित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रविदास मार्ग निवासी एक युवक बीती16 दिसंबर को सांपला रोड पर गड्ढ़े में पैर गिरने के चलते उसकी हड्ड़ी टूट गई थी। परिजनों ने उसे अशफाकउल्लाह खां रोड स्थित एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। आरोप है कि उपचार में बरती गई लापरवाही के चलते अक्षय की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसके जांच के बाद चिकित्सकों ने लापरवाही से उपचार की वजह से पैर में गंभीर इंफेक्शन होना बताया। मामले में युवक की मां की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। बताया जाता है कि चिकित्सक युवक के उपचार का सभी खर्च वहन करने के ल...