महोबा, फरवरी 23 -- महोबा, संवाददाता। महिला ने पति के द्वारा मारपीट करने की शिकायत पुलिस से करते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। कुलपहाड़ पुलिस को दी तहरीर में पीडिता सुनीता निवासी सिरमौर ने बताया कि उसके बच्चों के इलाज के लिए पति से रुपये मांगें तो पति आगबबूला होकर गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। महिला का आरोप है कि ककिया ससुर रमेश ने भी मारपीट की बाद में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति रोहित कुमार, चचिया ससुर रमेश के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...