चंदौली, अगस्त 18 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भिसौड़ी गांव के रहने वाले 58 वर्षीय होमगार्ड राजेन्द्र पटेल पुत्र दूधनाथ पटेल को बीते दिनों हार्ट अटैक हो गया था। इनका इलाज बीएचयू में चल रहा था। वही रविवार की सुबह आठ बजे के लगभग होमगार्ड जवान की मृत्यु हो गई। होमगार्ड का जवान जिले में यातायात विभाग में तैनात था। पीएम के बाद उनका दाह संस्कार उनके पिता दूधनाथ पटेल ने मुखाग्नि देकर किया। घटना के बाद पत्नी गीता देवी, बेटा रवि पटेल आदि का रो रोकर बुरा हाल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...