पीलीभीत, अप्रैल 20 -- अपने घर पर बैठी नाबालिग किशोरी को दबंगों ने गाली गलौज करते हुए बदनाम करने का प्रयास किया। किशोरी ने प्रताड़ना से तंग आकर नौ अप्रैल को कमरे में फंदा लगाने का प्रयास किया। जानकारी पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर किशोरी को बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान नौ दिन बाद युवती की मौत हो गई। किशोरी के पिता तेजपाल निवासी गाजना सिंधारपुर ने मीना देवी पत्नी राम औतार, राम औतार पुत्र कन्हई लाल के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजना सिंधारपुर निवासी तेजपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि नौ अप्रैल को उसकी नाबालिग पुत्री नेहा 15 अपने घर पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.