शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- मेडिकल कॉलेज में लापरवाही के आरोप पहली बार नहीं बल्कि कई बार लगते रहे हैं, उसके बाद भी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही हैं। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के बेहटी गांव के रहने वाले 35 वर्षीय अकरस गुरुवार को एक हादसे में घायल हो गए थे, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर मौजूद स्टाफ नर्स को पूरी बात बताई और नर्स ने इंजेक्शन लगा दिया, परिजनों का आरोप है कि नर्स द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा करते हुए स्ट्रेचर उपलब्ध कराने में रुपए लेने का आरोप लगाने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, जांच के बाद कुछ कहा ...