मऊ, अप्रैल 19 -- मऊ, संवाददाता। जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर कसायर गांव में 27 मार्च को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई थी। घायल महिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उपचार के दौरान 60 वर्षीय उर्मिला देवी की मौत हो गई। पुलिस महिला के शव को कब्जे में मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मधुबन थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं, तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...