फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- कमालगंज। बिजली उपकेंद्र पर लगी इनकमिंग ट्राली रविवार की सुबह तेज धमाके से फट गई, जिससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उपकेंद्र से सात फीडर संचालित होते हैं। सुबह को आपूर्ति बंद होने से लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। कैटहा, खुदागंज, गदनपुर तुर्रा आदि फीडरों की आपूर्ति बाधित रही। एसएसओ ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी, जिस पर मशीन ठीक कराई गई। सुबह 10.30 बजे आपूर्ति बहाल हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.