गाज़ियाबाद, दिसम्बर 1 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में सोमवार शाम एक उपकेंद्र के ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। जोरदार लपटें देखकर लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ और दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में पहुंचकर तुरंत आग पर काबू पा लिया। वहीं आग के बाद पांच से छह इलाकों में बिजली गुल हो गई। देर रात तक विद्युत निगम की टीम मरम्मत में जुटी हुई थी। विक्रम एंक्लेव द्वितीय 33 केवी उपकेंद्र से सोमवार शाम सवा सात बजे अचानक लपटे उठने लगीं। लोगों ने देखा कि इसमें काफी तेज आग लगी हुई थी। कुछ ही देर में ट्रांसफॉर्मर से उंची लपटे निकलने लगी, जिसकी तुरंत सूचना दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल सिंह ने बताया कि सूचना पर तुरंत एक टीम को भेजा था। उपकेंद्र में लगे एक 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर में आग लगी...