गढ़वा, मार्च 2 -- श्रीबंशीधर नगर। श्रीबंशीधर नगर के महदेईया गांव में बने उप कारा को चालू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। शनिवार को अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, गढ़वा कारा के जेल सुप्रिटेंडेंट सहित अन्य अधिकारियों ने उप कारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप कारा को चालू करने में क्या क्या कमी रह गई है उसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों से ली। साथ ही कमी को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। अपर समाहर्ता ने बताया कि बने उप कारा में ड्रेन की समस्या को परमानेंट सोल्यूशन करने के लिए भूमि चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द इस समस्या को दूर कर झारखंड की टीम को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम के द्वारा जैसे ही प्लांट की स्वीकृति मिलेगी काम शुरू कर दिया जाएगा। मौके पर सहायक कारा महानिरीक्षक, आपादा प्रबंधन विभाग के चीफ इंजीनियर, अनुमंडल पदाधिकार...