दरभंगा, फरवरी 15 -- बहेड़ी। थाना क्षेत्र के सीमा धनौली गांव में पुलिस ने छापेमारी कर ममता देवी को उसके घर से पांच लीटर देसी शराब एवं शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त गांव में कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान ममता देवी के घर से पांच लीटर देसी शराब बरामद की गयी। मौके पर ही महिला को हिरासत में ले लिया गया। मामले में उत्पाद अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...