फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- फर्रुखाबाद। दिव्यांग शिविर के अंतिम दिन सबसे ज्यादा भीड़ जुटी। राकेश साध और चमकेश साध के नेतृत्व में लगाये गये इस शिविर में दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर दिव्यांगों ने समाजसेवियों को ढेरों दुआयें दीं। मधु साध, प्रिया साध, रितेश, राहुल, रोहित गर्ग ने व्यवस्थायें संभालीं। इस दौरान ट्राई साइकिल, कृत्रिम हाथ, व्हील चेयर, छड़ी, कैलीपर, कृत्रिम पैर, बैसाखी आदि का निशुल्क वितरण किया गया। उदयपाल, गुंजा जैन, जगदीश, शेखर साध आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...