बेगुसराय, जनवरी 11 -- गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी प्रखंड से जुड़े संकुल केंद्र बीएसएस प्लस टू स्कूल राजवाड़ा में एक दिवसीय शिक्षक उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को हुआ। इस मौके पर संकुल संचालक सुनीता कुमारी, समन्वयक विजय कुमार सिंह, एचएम योगेश कुमार पोद्दार आदि ने शिक्षकों के बीच अपने विचार रखे। शिक्षा व्यवस्था में नीतियां व बढ़ रही नई तकनीक पर चर्चा की। उपस्थित शिक्षकों ने भी अपने सवालों को रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...