इटावा औरैया, जनवरी 29 -- बकेवर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला स्थानीय प्राधिकारियों, ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों के लिए थी, जिसका उद्देश्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मनोज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी उदयराज सिंह और जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता मनोज कुमार सिंह,खंड विकास अधिकारी वृजकिशोर त्रिपाठी,एडीओ पंचायत इन्द्रपाल भदौरिया सहित कई अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। महेवा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम प्रधानों, सभासदों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्...