उन्नाव, दिसम्बर 14 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर रुल्ल के पास रविवार दोपहर को उन्नाव-हरदोई मार्ग पर एक आलू लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। चालक पप्पू पुत्र चौबे को स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों ने ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। चालक पप्पू पुत्र चौबे के मुताबिक, फर्रूखाबाद से आलू की बोरियां लादकर जिला सुल्तानपुर जा रहा था। रास्ते में रविवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव मार्ग पर स्थित ग्राम भिखारीपुर रुल्ल की पुलिया के निकट अचानक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित गहरी खाई में पलट गया। सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और ग्रामीणों ने चालक को किसी तरह ट्रक के केविन से बाहर निकाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.