उन्नाव, फरवरी 15 -- उन्नाव। बाबा महेश्वर-सोमेश्वर धाम सेवा संस्थान परिवार और जय बाबा फाउंडेशन की ओर से महाशिवरात्रि पर शुक्लाखेड़ा में 24 घंटे अखंड श्री दुर्गा पाठ व आमंत्रण कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें उन्नाव स्टेडियम को हराकर उन्नाव योद्धा ने कबड्डी का फाइनल अपने नाम किया। फाइनल मैच में उन्नाव स्टेडियम के कप्तान हर्षित सोनकर और उन्नाव योद्धा की टीम प्रिंस के नेतृत्व में उतरी दोनों टीमों राज्य स्तरीय खिलाड़ियों की मौजूदगी रही। काफी कड़े संघर्ष के बाद उन्नाव योद्धा ने उन्नाव स्टेडियम को 23-20 अंकों के कड़े मुकाबले में पराजित किया। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंह ने विजेता टीम को 5100 रुपए नकद और मैडल, ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 4100 रुपए नकद, मैडल और ट्रॉफी प्रदान की। आयोजक सचिव सुख सागर ने बताया कि प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट पद्धति पर खेला ग...